ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / विभाग के अधिकारियों की नियत है खराब, बिहार सरकार के मंत्री ने ली...

विभाग के अधिकारियों की नियत है खराब, बिहार सरकार के मंत्री ने ली क्लास

16-Dec-2019 05:18 PM

PATNA:  भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की नियम खराब हो गई है. इसका खुलासा खुद इस विभाग के मंत्री राम नारायण मंडल ने आज किया हैं. मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई हैं.

जल्द करें मामलों का निपटारा

 मंडल ने कहा कि यह विभाग कल का नहीं है. भूमि का जो विवाद है उसको जल्द निपटारा चाहते हैं. जो ऑनलाइन म्यूटेशन, लगान और जमाबंदी से संबंधित जो मामले हैं वह समय पर उसका निष्पादन हो जाए. उसको लंबे समय तक लटकाकर न रखे. समय निकालकर इन मामलों का निष्पादन करें. ऑनलाइन में यह न हो कि जिन्होंने पहले ऑनलाइन आवेदन दिया है उनका न होकर बाद में आवेदन करने वाले का काम हो जाए तो हमलोगों को अधिकारियों के नियत पर शक होने लगता है.

मंत्री ने कहा- सुधर जाए नहीं तो करेंगे कार्रवाई

मंडल ने अधिकारियों से साफ कह दिया है कि अपनी आदत को सुधार लिजिए नहीं तो कार्रवाई को लेकर तैयार रहे. अब देखना है कि विभाग के मंत्री के इस आदेश का अधिकारी कितना पालन कर पाते हैं और अपने आदतों में कितना सुधार कर पाते हैं. क्योंकि यह विभाग पहले से ही अपने कारनामों को लेकर बदनाम रहा है.

सीएम नीतीश भी चाहते हैं कि जमीन विवाद को मामला जल्द सुलझें

खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार चाहते हैं कि जमीन से जुड़ा जो भी मामले है उसका जल्द से जल्द निपटारा किया जाए. नीतीश कई बार कह चुके हैं कि बिहार में अधिकांश हत्या जमीन विवाद को लेकर ही होता है. अगर इन विवादों का जल्द निपटारा हो जाए तो इन घटनाओं में कमी आएगी. साथ ही ऑनलाइन काम होने से जमीन की खरीद बिक्री में फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा.

देखें वीडियो: