मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
19-Aug-2023 09:28 AM
By First Bihar
ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकलकर सामने आ रही है जहां सरकार के मंत्री जमा खान और एमएलसी खालिद अनवर के काफिले पर हमला किया गया है। इस दौरान सर्किट हाउस में भी जोरदार हंगामा किया गया है। मंत्री जमा खान के गाड़ियों पर पत्थर भी बरसाए जाने की खबरें निकलकर सामने आ रही है। आक्रोशित लोगों ने जेडीयू नेताओं के कार पर पहले कचड़ा फेंका, उसके बाद कार का वाइपर तोड़ा और फिर गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।
दरअसल, जदयू के नेता इस महीने की शुरुआत के साथ ही कारवाने इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा पर निकले हुए है। इस यात्रा के तहत पार्टी में मुस्लिम समाज से आने वाले नेता बिहार के तमाम इलाकों में जा रहे हैं और मुसलमान वोटरों को अपने पक्ष में एकजुट करने की कोशिश में जुड़े हुए हैं इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान और एमएलसी खालिद अनवर अररिया में मौजूद थे। इन दोनों नेताओं के गाड़ियों पर हमला किया गया है और दोनों नेता जिस सर्किट हाउस में रुके हुए थे वहां भी जोरदार हंगामा किया गया है। इस घटना के बाद मौके पर जिले के पुलिस कप्तान, एसडीपीओ पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच में लगे हुए हैं।