बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jul-2024 08:09 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह काफी अहम खबर है। अब यह निर्णय लिया जा रहा है कि सूबे के अंदर महज एक दिन ही बच्चों को खिचड़ी परोसी जाएगी।
दरअसल, मध्यान भोजन योजना निदेशालय यह विचार कर रहा है कि अब सूबे के अंदर बच्चों को सप्ताह में एक दिन यानी शनिवार को ही खिचड़ी परोसी जाएगी। इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मालूम है कि वर्तमान में सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को हरी सब्जी युक्त खिचड़ी और चोखा मध्यान भोजन में दिया जाता है। लेकिन अब यह निर्णय लिया जा रहा है कि बुधवार को खिचड़ी की जगह दाल चावल अथवा छोले चावल परोसा जाए।
बताया जा रहा है कि मध्यान भोजन के मेन्यू में बदलाव का कारण बच्चों का खिचड़ी के प्रति कम होता लगाव है। पदाधिकारी का कहना है कि स्कूल निरीक्षण के दौरान कई बच्चे खिचड़ी खाने को लेकर पसंद नहीं होने की बात करते हैं। लिहाजा यह निर्णय लिया जा रहा है।
आपको बताते चले कि वर्तमान में राज्य के पहले से आठवीं तक के बच्चों को स्कूल में मध्यान्ह भोजन दिया जाता है इस योजना की मदद से राज्य में शिक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। ऐसे में इस योजना को बेहतर बनाने के मकसद से शिक्षा विभाग कई तरह के कवायद कर रही है। मध्यान भोजन योजना के बेहतर संचालन की सीखने के लिए अधिकारियों की एक टीम को तमिलनाडु भेजने के भी तैयारी चल रही है।