Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
16-Aug-2024 11:13 AM
By First Bihar
PATNA : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यह निर्णय किया है कि अब बिहार के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले यह समारोह एक आम कार्यक्रम की तरह मनाया जाता था। लेकिन, अब यह राजकीय कार्यक्रम होगा।
दरअसल, अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर अटल पार्क पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि अब सूबे के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल जी को लेकर हमेशा यह कहते रहते हैं कि अटल जी हमको बहुत मानते थे। उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी। फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार यह भी कहते हैं कि, उनका (अटल जी) इतना अच्छा काम था। हम आजीवन उनका सम्मान करेंगे मेरा बहुत लगाव था। नीतीश कुमार कहते हैं कि अटल जी के साथ हम लोगों का पुराना संबंध रहा है। उनसे ज्यादा अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी। तीन विभागों की जिम्मेदारी दी। इतना मानते थे। फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया. उनका मेरे प्रति प्रेम था। बहुत मानते थे।