बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
30-Mar-2024 05:51 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में डिलीवरी बॉय बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना और उसके तीन साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुज़फ्फरपुर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 30 मार्च को ही मोतीपुर की एक महिला ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया था और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बदमाशों को धर दबोचा।
दरअसल, गिरफ्तार साइबर अपराधी डिलीवरी बॉय बनकर मोतिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के घर पार्सल लेकर पहुंचे थे। महिला ने कहा कि उसने तो कुछ ऑनलाइन ऑर्डर नही किया है। जिसके बाद शातिर बदमाशों ने ऑर्डर कैंसल करने के नाम पर महिला का फोन ले लिया और उसके खाते से 75 हजार रूपए अपने साथी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। महिला द्वारा केस दर्ज कराने के बाद पुलिस एक्शन में आई।
मामले को संज्ञान में लेते हुए साइबर डीएसपी सीमा देवी और साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन करके के अनुसंधान किया। गिरफ्तार तीनों अपराधी अविनाश कुमार, चंदन कुमार, प्रशांत किशोर मुज़फ्फरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में के रहने वाले हैं। जिसमें से एक बोचहा स्थित स्थित एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कैशियर पद पर कार्यरत हैं और इसका दूसरा ब्रांच मोतीपुर में स्थित है। कम्पनी में से डाटा चुराकर फ्रॉड किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।