ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

सारण में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, एक की गई आंखों की रोशनी, परिजनों ने कहा-शराब पीने से हुई मौत, DSP बोले..ठंड और बीमारी से गई जान

20-Jan-2022 08:37 PM

SARAN: सारण में दो दिनों के भीतर 5 लोगों की हुई संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक व्यक्ति के तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गयी है। जिसमें मढ़ौरा के 4 और मकेर के एक व्यक्ति शामिल है। 


वही इसके अलावे मंगलवार को मकेर के 2 और अमनौर के एक व्यक्ति जबकि बुधवार को अमनौर के दो और सिवान के एक व्यक्ति की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। इस घटना की सूचना के बाद सारण के अधिकारी मामले की जांच कर घटना पर पर्दा डालने और इसे ठंड व बीमारी बताने में जुटे हैं। 


संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वालों में मढ़ौरा के कर्णपुरा निवासी करीब 45 वर्षीय जवाहर महतो और जमालपुर निवासी करीब 35 वर्षीय मुन्ना सिंह कोलुआ निवासी 75 वर्षीय भूलन माझी और कर्णपुरा निवासी 45 वर्षीय राजेश शर्मा का नाम शामिल है। 


कर्णपुरा निवासी मृतक जवाहर महतो और राजेश शर्मा के परिजन मौत का कारण शराब पीने को बता रहे हैं। जवाहर महतो की पत्नी चानो देवी का कहना है कि उनके पति मंगलवार की शाम आसपास के किसी स्थान से शराब पीकर आए और घर आते ही उन्हें उल्टी , दर्द और बेचैनी की शिकायत बढ़ गई जिसके बाद घरवालों ने स्थानीय स्तर पर दवा भी कराई किंतु उसका कोई असर नहीं हुआ और जवाहर महतो की मौत हो गई।  


इसी प्रकार से कारपेंटर का काम करने वाले राजेश शर्मा की पत्नी कविता देवी ने बताया कि उनके पति भी मंगलवार की शाम पास के किसी स्थान से शराब पीकर आए जिसके बाद दूसरे दिन सुबह बुधवार को उन्हें काफी उल्टी, बेचैनी, दर्द महसूस होने लगा जिसके बाद परिजनों ने उन्हें पहले मढ़ौरा फिर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर हॉस्पिटल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई। 


घटना के बारे में डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है वह ठंड और बीमारी के कारण हुई है शराब पीने की बात अफवाह है। सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि 5 लोगों की संदिग्ध मौतें हुई है। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।