ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार : सरकारी नौकरी लगते ही बदल गया पति का मूड, पत्नी से...

बिहार : सरकारी नौकरी लगते ही बदल गया पति का मूड, पत्नी से बोला.. 20 लाख दो तो नहीं जाऊंगा दूसरी वाली के पास

21-Jan-2022 02:05 PM

PATNA : बिहार से एक अजीब मामला सामने आ रहा है. जहां पति की सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी से बड़ी डिमांड कर दी. साल 2018 में पहली बार दोनों कंप्यूटर सेंटर में मिले थे. धीरे धीरे दोनों में बातचीत बढ़ने लगी और प्यार परवान चढ़ने लगा. फिर 2 साल बाद प्रेमी युगल ने हिसुआ के शिव मंदिर में शादी रचा ली. वहीं शादी के कुछ साल बाद युवक की इंडियन आर्मी में नौकरी लग गई. 


पत्नी का आरोप है कि पति की नौकरी लगने बाद उसका रंग ढंग बदल गया. और नौकरी लगने के बाद से पति 20 लाख मांग रहा है. इस मामले पर हिसुआ थाना क्षेत्र की एक युवती ने महिला हेल्पलाइन सहित एक सामाजिक संगठन से सहयोग मांगा है. 


महिला ने बताया कि 24 जून 2020 को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव के विवेक रंजन से लव मैरिज किया था. इसके बाद दोनों पटना में एक किराए के मकान में रहने लगे. इस बीच आपस में विवाद होने की वजह से महिला अपने पिता के साथ पिता के घर पर चली गई. इस दौरान युवक से किसी तरह की बातचीत नहीं हुई. बाद में विवेक के भाई ने पिता से संपर्क किया और फिर से नजदीकी बढ़ाई. तब तक युवक की इंडियन आर्मी में नौकरी लग गई. और वह ट्रेनिंग पर चला गया. जब वापस आया तब युवती भी 28 जून 2021 को ससुराल गई. जहां ससुराल वालों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया. साथ ही मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हुए 13 जुलाई को ससुराल से निकाल दिया. 


इस मामले के बाद कई बार बैटन को सुलझाने की कोशिश की गई. लेकिन ससुराल वाले नहीं माने. ससुराल वाले दहेज़ की मांग करने लगे जिसके बाद साढ़े सात लाख रुपये दिए गए.  लेकिन ससुरालवालों की डिमांड बढ़ती गई. पहले 10 लाख रुपये बतौर दहेज मांग रहे थे. लेकिन अब नौकरी के आधार पर 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है. युवती ने बताया कि पति दूसरी शादी रचाने की फिराक में है. जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिससे पूरा परिवार डरा-सहमा है.