ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / मंत्री जय कुमार सिंह की दबंगई, सरकारी गाड़ी से आये मंत्री के आदमियों...

मंत्री जय कुमार सिंह की दबंगई, सरकारी गाड़ी से आये मंत्री के आदमियों ने पूर्व मंत्री को घर में घुसकर हड़काया, देखिये वीडियो

25-Jan-2020 08:25 PM

PATNA: पटना के कौटिल्या नगर में आलीशान मकान बनवा रहे मंत्री जयकुमार सिंह के आदमियों ने बगल में रह रहे पूर्व मंत्री अशोक सिंह के घर में घुसकर उन्हें हडकाया है. घटना का वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. मंत्री की सरकारी गाड़ी से आये लोगों ने पूर्व मंत्री के घर में घुसकर गाली गलौज किया. उनके साथ एक सरकारी बॉडीगार्ड भी था.


मंत्री के आलीशान मकान का है मामला

दरअसल जय कुमार सिंह पटना के कौटिल्य नगर में आलीशान मकान बनवा रहे हैं. बगल में ही राजद नेता और पूर्व मंत्री अशोक सिंह का घर है. मंत्री जी के मकान बनाने के दौरान उसका सामान बगल में लगी पूर्व मंत्री की गाड़ी पर जा गिरी. इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. मंत्री जी का घर बना रहे लोगों ने चारों और बालू-गिट्टी भी फैला रखा है. ऐसे में अशोक सिंह अपनी गाड़ी भी नहीं हटा सकते थे. 


पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वे मंत्री जी के निर्माणाधीन मकान में गये और अपनी गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वे सड़क पर फैला दिये गये बालू-गिट्टी को तो हटा दें ताकि वे अपनी गाड़ी निकाल कर ले जायें. लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गयी. आज फिर उन्होंने मंत्री के मकान में मौजूद लोगों से शिकायत की. इसके बाद पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वाकया

पूर्व अशोक सिंह के मुताबिक आज उन्होंने जब मंत्री का घर बना रहे लोगों से शिकायत की तो उन्हें देख लेने की धमकी दी गयी. थोड़ी ही देर में मंत्री की सरकारी गाड़ी से चार-पांच लोग वहां पहुंचे. उनके साथ एक सरकारी बॉडीगार्ड भी था. वे सारे लोग पूर्व मंत्री अशोक सिंह के घर में घुस गये और उन्हें गाली देने लगे. अशोक सिंह को जुबान बंद रखने या नतीजा भुगत लेने की चेतावनी दी गयी. धमकी देने के बाद सारे लोग सरकारी गाड़ी पर ही सवार होकर निकल गये.


पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने फर्स्ट बिहार को बताया कि उन्होंने इस वाकये की पुलिस में शिकायत नहीं की है. उन्होंने इस मसले पर बात करने के लिए मंत्री जय कुमार सिंह के मोबाइल और लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया. लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी. मंत्री के घर से खबर मिली कि मंत्री जी क्षेत्र में निकल गये हैं.


मंत्री बोले-आरोप गलत

उधर मंत्री जय कुमार सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों को गलत बताया हैं. उन्होंने कहा है कि ऐसे किसी वाकये की खबर उन्हें नहीं है. उनके लोगों ने किसी को धमकी नहीं दी है.