ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
21-Aug-2022 07:53 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : खबर रोहतास के काराकाट से है, जहां जहरीली शराब पीने से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। घटना काराकाट थाना के जयश्री गांव की है। यहां जहरीली शराब पीने के बाद चार लोगों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रहा है। जिसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लोगों का चोरी छिपे इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान काराकाट थाना के जयश्री गांव निवासी रिटायर अंचल निरीक्षक श्रवण राम के रूप में हुई है। मृतक के बैंककर्मी बेटे ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण उसके पिता की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीओ तथा डीएसपी शशि भूषण सिंह जयश्री गांव में पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को भी जितेंद्र साह नामक एक 50 वर्षीय व्यक्ति की भी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। पुलिस ने जितेन्द्र साह की मौत को सामान्य मौत करार दिया था जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं गांव के दो अन्य लोगों के छिपकर इलाज कराने की भी बात सामने आ रही है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अवैध तरीके से शराब बेंचने का आरोप लगाया है।