ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
10-Aug-2022 07:01 AM
By Ranjan Kumar
ROHTAS : खबर रोहतास जिला से है, जहां करगहर थाना क्षेत्र के खनैठी गांव में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है. समोसा खाने से 57 लोग बीमार हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. बीमार लोगों में 14 से अधिक बच्चे हैं. जबकि कई महिलाएं भी शामिल हैं.
बताया जाता है कि गांव में एक समोसा का दुकान है. इसी दुकान से मंगलवार की शाम सभी लोगों ने समोसा खरीदा था. समोसा खाने के बाद देर रात सभी की तबीयत बिगड़ गई. गांव के अलग-अलग घरों में एक साथ लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
जानकारी के मुताबिक, सभी बीमार लोगों का इलाज सदर अस्पताल के चल रहा है. सभी को अलग-अलग वार्ड भर्ती कराया गया है. जबकि दो लोगों की हालत को देखते हुए डोक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमुहार के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया है. बीमार लोगों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.