Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Jul-2022 06:47 PM
GAYA : गया में एक शिक्षक की काली करतूत का खुलासा हुआ है। पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला सामने आया है। पूरा मामला गया के एक बालिका इंटर स्कूल से जुड़ा है। यहां एक शिक्षक ने स्कूल की छात्राओं और शिक्षिका के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। पीड़ित शिक्षिका ने न्याय पाने के लिए विभागीय स्तर पर भरपूर कोशिश की लेकिन उसकी बात किसी से नहीं सुनी। थक हारकर शिक्षिका ने पीएमओ को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद पीएमओ ने गया के एसपी को सख्त फरमान जारी किया है।
दरअसल, मामला गया शहर के रामरुचि बालिका इंटर स्कूल से जुड़ा है। घटना साल 2021 के 26 जनवरी की है। जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शिक्षिका स्कूल की बच्चियों को लेकर डीएम के कार्यालय पहुंची थी। उनके साथ आरोपी शिक्षक भी मौजूद था। देर शाम शिक्षक ने शराब के नशे में महिला शिक्षक के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। आरोपी शिक्षक स्कूल की लड़कियों के साथ भी छेड़ानी की कोशिश करने लगा। बाद में शिक्षिका ने किसी प्रसार बच्चियों को उनके घर पहुंचाया था।
शिक्षिका ने इस बात की शिकायत अपने वरीय अधिकारियों से की लेकिन काफी दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई। कोई कार्रवाई नहीं होते देख शिक्षिका ने पीएमओ को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ साल बाद पीएमओ ने गया एसएसपी को सख्त फरमान जारी किया है।
एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एसएसपी के निर्देश के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्द कर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पीएमओ से पत्र आने के बाद पीड़ित शिक्षिका के मन में एक बार फिर न्याया की उम्मीद जगी है।