Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
27-Mar-2023 09:20 AM
By First Bihar
MADHEPURA: खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां एक पिता ने ही बेटी को मौत के घाट उतर दिया. बताया जा रहा है यहां एक शराबी पति ने अपनी बेटी को सिर के ऊपरी भाग में गोली मार घायल कर दिया गया. जिसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया. लेकिन युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. वही आरोपी शराबी पिता वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.
मामला जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के जजहट सबैला वार्ड संख्या 10 में शनिवार की देर रात की है. मृतका जजहट सबैला वार्ड संख्या 10 निवासी शिवराम साह की 22 साल की वंदना बेटी है, वंदना की मां ने इसघटना पर बताया कि मेरा पति शराबी है जो रोज शराब के लिए पैसों कि मांग किया करता था. पैसा नहीं देने या देर होने पर परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाता था.घटना के समय से मृतका का पिता फरार है.
मां ने बाते के कुछ दिनों से लगातार वह मारपीट कर रहा था. जिस दिन घटना घटी उस दिन भी सुबह में झगड़ा हुआ था और देर रात लगभग 10 बजे घर लौटा और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा. लेकिन मेरी बेटी ने मुझे चुप कराकर सोने भेज दिया. वही कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुन कमरे से बाहर आयी तो पति के साथ एक अन्य व्यक्ति को घर से भागते देखा. और वंदना को खून से लथपथ जमीन पर गिरा देखा.
वही इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों सहित स्थानीय लोगों में गम का माहौल है. वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि फर्द बयान के आलावा भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.