Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 09:21 AM
PATNA : बिहार में कोरोना के तीसरी लहर के बीच शिक्षकों के लिए अच्छी खरब आ रही है. सरकार ने शिक्षकों को एक बड़ी राहत दी है. सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 586 करोड़ 41 लाख 39 हजार रुपये की स्वीकृति देते हुए इसे जारी करने का आदेश दिया है. इस राशि से 3.52 लाख शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को 15 प्रतिशत बढ़ा वेतनमान के साथ दिया जाएगा. वहीं शिक्षकों को संक्रमण से बचाने के लिए 50 फीसद क्षमता में ही स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों को रोटेशन के आधार पर बुलाने का निर्देश दिया है.
शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान स्कीम के साथ केंद्रांश मद में प्राप्त पहली किस्त के विरुद्ध राज्यांश की राशि जारी किए जाने से शिक्षकों को वेतन भुगतान के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी जल्द काम होगा.
बता दें 3.52 लाख शिक्षकों के वेतन के लिए 586 करोड़ 41 लाख की स्वीकृति मिली है. वहीं आनलाइन के जरिए से शिक्षण की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आदेश दिया. राज्य के सभी सरकारी और, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आर कोचिंग संस्थानों की क्लास 21 जनवरी तक बंद हैं. लेकिन उनके दफ्तरों में शिक्षकों और कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति होगी. शेष 50 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारी अगले दिन आएंगे. शिक्षा विभाग के सचिव असंगबा चुबा आओ की ओर से शुक्रवार को यह आदेश सभी कुलपतियों और जिलाधिकारियों को जारी किया गया.
शिक्षा सचिव ने आनलाइन के जरिए से शिक्षण की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आदेश दिया. अफसरों को यह भी आदेश दिया गया है कि सभी जिलों में एजुकेशनल संस्थानों के 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट से समन्वय कर टीकाकरण की विशेष व्यवस्था देखेगा. इसमें जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन के माध्यम से कार्यान्वयन में मदद लिया जाएगा.