गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Nov-2023 12:16 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसों में मौत की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बाइक ने एक शख्स को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, औरंगाबाद की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने 55 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मेहंदिया थाना क्षेत्र के पहलेजा नट बीघा गांव निवासी शिव नट के रूप में हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को टायर जलाकर जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और एनएच से जाम हटाकर परिचालन को सामान्य किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।