बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Jun-2024 10:41 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर आर्मी मैन को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक के पास एनएच- 31 की है।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रक वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय महेंद्र झा के 45 वर्षीय बेटे नवीन कुमार झा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार झा पपरौर स्थित एचपीसीएल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी देवना चौक पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है। नवीन 2012 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। आर्मी से रिटायर होने के बाद पपरौर स्थित एचपीसीएल में लगभग 5 साल से गार्ड की नौकरी करते थे।
मृतक नवीन कुमार झा मूल रूप से खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द वार्ड 2 का रहने वाले थे। बेगूसराय के हर्रक में अपना घर बनाकर परिवार के साथ रहता था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
वहीं दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप एनएच 31 की है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर के रहने वाले अनिल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूमा देवी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 12 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।