ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार : साड़ी शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान; जानिए क्या थी...

बिहार : साड़ी शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान; जानिए क्या थी मुख्य वजह

20-Oct-2023 10:36 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक साड़ी शोरूम में भीषण आग लग गई। जिससे देखते-देखते पूरी साड़ी शोरूम धु- धु कर जल का राख हो गया। इस आगलगी की घटना में करीब 50 लाख से ज्यादा की साड़ी जलकर राख हो गई है। जिसके बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन आग का लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक की है।


मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाके अंबेडकर चौक की है। दुकान के अंदर आग धु -धु कर जल रही है और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक की है। बताया जा रहा है गुरुवार की रात दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। तकरीबन 2:00 बजे रात में किसी अनजान व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि दुकान में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकान पहुंचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल की टीम को इसकी सूचना दी।


उधर, सूचना मिलते ही दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक पूरी दुकान तक जलकर राख हो गई। बताया गया की दुर्गा पूजा का सीजन था महंगे साड़ी दूकान में सजाई गई थी जो आग लगने की वजह से जल गया। हालांकि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है आशंका जताई जा रही है शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग लगने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रही। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।