ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मनमोहन सिंह के निधन से बिहार के सैंड आर्टिस्ट हुए भावुक, पीपल के...

मनमोहन सिंह के निधन से बिहार के सैंड आर्टिस्ट हुए भावुक, पीपल के पत्ते पर आकृति उकेर दी श्रद्धांजलि

27-Dec-2024 02:59 PM

By First Bihar

MUNGER: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से बिहार सहित पूरे देश में शोक की लहर है। इस बात की जानकारी मिलते ही मुंगेर के सैंड आर्टिस्ट भी भावुक हो गये। मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर आकृति उकेर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर उनकी निधन की खबर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी 5 घंटो के कठीन मेहनत के बाद दुनिया की सबसे छोटी पीपल के हरे पत्तियों में पूर्व प्रधानमंत्री की अद्भुत व अकल्पनीय तस्वीर उकेर कर डॉ मनमोहन सिंह लिख कर उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर की। इस दौरान उन्होंने मौन भी धारण किया।


इससे पूर्व भी कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक हस्तियों के चित्र को पीपल के पत्ते पर मधुरेंद्र उकेर चुके हैं। इसके माध्यम से कई लोगों का जन्मदिन भी मनाया और श्रद्धांजलि भी दे चुके हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की सबसे बड़ी खास बात यह है कि ये अक्सर देश और विदेशों में भी हुए प्राकृतिक व मानवीय घटनाएं व ज्वलंत सभी मुद्दों पर अपनी बेमिसाल कलाकृति बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम किया हैं। 


बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गवर्नर समेत कई राजनैतिक, प्रशासनिक व फिल्मी हस्तियां भी इनके कला की प्रशंसा कर चुके हैं। इतना ही नहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र देश दुनियां के कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेर कर अपने राज्य और देस को गौरवान्वित कर रहे है। 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

news image

news image

news image