घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
28-May-2022 07:04 PM
CHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां पुलिस ने एक होटल से चार लड़के और चार लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर चारों युवक और चार युवतियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में ली गईं सभी लड़कियां छपरा शहर की ही रहने वाली हैं। पुलिस ने होटल के एक स्टाफ को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। दिनदहाड़े पुलिस की इस कार्रवाई के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भगवान बाजार स्थित राजपूत होटल में कुछ युवक-युवतियां पहुंची हैं। जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी कर अलग-अलग कमरों से चार युवक और चार लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए युवकों में रिविलगंज, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भिखारी चौक, मांझी के मोरहां और पटना का एक युवक शामिल है।
बताया जा रहा है कि चारों युवक और युवतियां होटल में मौज मस्ती करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने फिलहाल सभी के परिजनों को थाने बुलाया है। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद बांड भरवाकर सभी को छोड़ दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इलाके में संचालित अन्य होटलों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा।