मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
05-Apr-2024 05:31 PM
By First Bihar
ARARIA: देशभर में इन दिनों रील बनाने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। वायरल होने के चक्कर में युवा मर्यादा तक भूल रहे हैं और कुछ ऐसा कारनामा कर रहे हैं कि वह उनके ऊपर ही भारी पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के अररिया से सामने आया है, जहां पुलिस वैन में रील बनाना दो लड़कों को काफी महंगा पड़ गया और दोनों हवालात पहुंच गए।
दरअसल, अररिया पुलिस ने पुलिस की छवि को धूमिल करने के आरोप में रील बनाकर उसे वायरल करने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बौसी थाना क्षेत्र के डोरियारी वार्ड संख्या सात से हुई है। दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार युवकों में 20 वर्षीय अमर कुमार सिंह और 28 वर्षीय रवि कुमार सिंह शामिल हैं।
दोनों ने अररिया पुलिस लिखे हुए गाड़ी में भोजपुरी गाने पर रील बनाया था। डीएसपी हेडक्वार्टर फखरे आलम ने बताया कि अररिया पुलिस का लोगो लगे सरकारी वाहन का दुरुपयोग करते हुए दोनों युवकों ने भोजपुरी गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डाला था। जिससे अररिया जिला पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी।
मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी अमित रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने दोनों युवकों के गिरफ्तार कर लिया है और जिस मोबाइल से रील बनाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।