केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
15-Mar-2020 05:48 PM
PATNA : बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने कोरोना वायरस जैसी गंभीर राष्ट्रीय आपदा से बचाव के लिए जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। शिक्षकों ने तय किया है कि विरोध के दौरान भी कोरोना को हराने और उससे बचाव के लिए तय मानकों का पालन करेंगे।
संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय और महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने एलान किया है कि शिक्षक भी कोरोना के खिलाफ जागरूक है और वे तय मानको का पालन कर ही अपना विरोध जारी रखेंगे। साथ ही उन्होनें सरकार से भी अपील की कि वे हठधर्मिता छोड़ शिक्षकों के साथ वार्ता करें तभी सरकार का कोरोना के खिलाफ जनजागरण अभियान और कोरोना को हराने का संकल्प पूरा हो सकेगा।
संघ ने कहा कि सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर धरका प्रदर्शन पर रोक लगाने के कारण बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य जिला मुख्यालय के संघ भवन में प्रखंडवार बारी-बारी से भूख हड़ताल करेंगे। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय आपदा की इस घड़ी में भी सरकार अपनी जिद नहीं छोड़ रही है और शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करवा रही है। जब तक सरकार दमनात्मक कार्रवाई वापस नहीं लेती है और मांगों पर वार्ता कर समझौता नहीं करती है शिक्षक हड़ताल पर डटे रहेंगे।
संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय और महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि शिक्षकों का ये संघर्ष लंबा खिंच सकता है तो ऐसे में फंड इकठ्ठा किया जाएगा। बड़े जिलों को बीस हजार और छोटे जिलों को पन्द्रह हजार की राशि जमा करने को कहा गया है ताकि आंदोलन निर्बाध रूप से चलता रहे ।