Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Jul-2023 10:20 AM
By First Bihar
GAYA : पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर एकसाथ तीन कटी लाशें मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह घटना परैया रेलवे स्टेशन के समीप की है। जहां देर रात रेलवे ट्रैक पर एक 35 वर्षीय पुरुष के साथ एक बच्चे का कटा हुआ शव मिला है। इसको लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से इन दोनों की मौत हुई होगी। इस घटना की सुचना रेल प्रसाशन को उस वक्त लगा जब एक यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि डाउन मेन लाइन पर प्लेटफॉर्म के किनारे क्षत विक्षत शव पड़ा है। जिसके बाद रेल पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सुचना मिलने के बाद आरपीएफ ने शव को बरामद किया। रेल पुलिस की टीम ने पोल संख्या 485 के पास से शव को बरामद किया गया है। फिलहाल इन दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस इसको लेकर जांच में जुटी हुई है। इस बीच गया-डीडीयू रेलखंड के डाउन ट्रैक पर एक और व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला है।
वहीं, रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फ़िलहाल तीनों में से किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। 35 वर्षीय युवक और बच्चे की मौत आत्महत्या है या दुर्घटना यह भी साफ नहीं हुआ है। रेल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
इधर, इस घटना को लेकर परैया स्टेशन मास्टर योगेश सिन्हा ने बताया कि शव मिलने की सूचना सबसे पहले रेल पुलिस को दी गई। ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या हत्या के बाद ट्रैक पर शव को फेंका गया है यह पुलिस की जांच का विषय है। फिलहाल तीनों शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।