ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
11-May-2023 03:37 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां रेलवे के निर्माण कार्य में लगे दो निजी गार्ड से बदमाशों ने राइफल और गोली लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखरा की है।
बताया जा रहा है कि डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर DFCC रेलवे के निर्माण कार्य के लिए गोदाम बनाया गया है। उसी गोदाम की सुरक्षा में लगे रामनाथ बरेठ और आनंद चौधरी ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने दोनों गार्ड के साथ मारपीट की और दोनों का डबल बैरल का राइफल, 10 गोली समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस ने राइफल को बरामद करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।