ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

Home / news / बिहार : प्यार, शादी, धोखा और मर्डर.. पूरी फ़िल्मी है ये कहानी, बोलेरो...

बिहार : प्यार, शादी, धोखा और मर्डर.. पूरी फ़िल्मी है ये कहानी, बोलेरो से मिली लाश तो खुला राज

20-Mar-2022 09:04 AM

NAWADA : बिहार में प्यार, शादी, धोखे और मर्डर की सनसनीखेज कहानी सामने आई जो अक्सर फिल्मों में ही नजर आती है. पुलिस की गश्ती टीम को चेकिंग के दौरान बोलेरो से एक युवती की लाश मिली. पूछताछ में जो बात सामने आई वह हैरान करने वाली है. सभी युवती की लाश ठिकाने लगाने ले जा रहे थे. यह कोई और नहीं बल्कि उसके ससुराल वाले ही थे.


हत्या का यह मामला बांका जिले के सहायक थाना नवादा बाजार के अलीपुर का है. जबकि इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी धनकुंड पुलिस की गश्ती टीम ने की है. मुलजिमों से की गई पूछताछ से पुलिस को पता चला कि लाश शबनम भारती (25) नाम की युवती की है. बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पति राजेश और उसके परिजनों शबनम की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे, तभी ये सभी पकड़ लिए गए. पुलिस के मुताबिक, बोलेरो से धारदार हथियार भी मिले हैं. पुलिस ने कहा है कि पत्नी के साथ किए गए विश्वासघात के मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.


क्या है पूरी कहानी

दरअसल, शबनम का प्रेम प्रसंग राजेश नाम के लड़के से था. पर शबनम के घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ भागलपुर के सजौर के रहनेवाले एक लड़के से शादी करा दी. लेकिन शबनम वहां से भाग निकली और उसने अपने प्रेमी राजेश से शादी कर ली. शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक चला. लेकिन प्रेमी राजेश यादव के घर के लोग इस शादी से खुश नहीं थे. इसका नतीजा यह रहा कि परिवार में खटपट रहने लगी. 


एक रोज किसी बात से नाराज होकर राजेश अपनी पत्नी शबनम को छोड़ कर कहीं और नौकरी करने चला गया. शबनम शकहरा पंचायत के अलीपुर के रहनेवाले सुनील पासवान की बेटी थी. जब राजेश अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया था तो शबनम ने इसकी शिकायत दर्ज करा दी थी. तब राजेश शबनम के पास लौटकर आया और साथ रहने की बात कह अपने साथ शबनम को ले गया.


घर में दोबारा आई शबनम को राजेश और उसके परिजनों ने बीती रात मार डाला और लाश को ठिकाने लगाने के लिए धनकुंड, बबुरा होते हुए संहौला जा रहे थे. इसी बीच धनकुंड पुलिस के हत्थे ये सभी चढ़ गए. मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए और मामले की जांच करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.