ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार: पूर्व वार्ड पार्षद पर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने मारी बैक टू बैक तीन गोलियां

14-Jan-2024 12:57 PM

By First Bihar

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व वार्ड पार्षद पर अंधाधुंध फायरिंग की है। गोलीबारी की घटना में पूर्व वार्ड पार्षद को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर रूप से घायल पूर्व वार्ड पार्षद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या सात निवासी और पूर्व वार्ड पार्षद मनोज ठाकुर को बदमाशों ने गोली मार दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जमीन के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घायल मनोज ठाकुर ने पुलिस को बताया है कि जब वह अपना सैलून खोल रहा था, तभी उनका प्रतिद्वंदी संजय चौधरी वहां पहुंचा और उसे गोली मार दी।


मनोज ठाकुर सलून चलाने के साथ साथ जमीन का कारोबार भी करता है और इसी को लेकर उसका विवाद चल रहा था। घायल पूर्व वार्ड पार्षद को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।