ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार: पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को एक और सरकारी इनाम, बिहार...

बिहार: पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को एक और सरकारी इनाम, बिहार म्यूजियम का महानिदेशक बनाया गया

02-Feb-2022 08:44 PM

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्य सचिव रहे अंजनी कुमार सिंह पर एक बार फिर से सरकारी मेहरबानी हुई है. सरकार ने उन्हें बिहार म्यूजियम का महानिदेशक बना दिया है. अंजनी कुमार सिंह ने बिहार म्यूजियम के महानिदेशक पद का कार्यभार संभाल लिया है. वे पहले से ही बिहार के मुख्यमंत्री के परामर्शी बने हुए हैं.


अंजनी सिंह के लिए 5 दिन पहले बदला गया था नियम

पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को बिहार म्यूजियम का महानिदेशक पद पर बिठाने के लिए सरकार ने पांच दिन पहले नियम बदले थे. पिछले शुक्रवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार म्यूजियम की सारी नियमावली ही बदल दी गयी थी. अब तक सरकारी व्यवस्था ये थी कि बिहार म्यूजियम के शाशी निकाय के अध्यक्ष सूबे के विकास आयुक्त होते थे. म्यूजियम की व्यवस्था देखने के लिए वहां निदेशक की तैनाती की जाती थी. पिछले शुक्रवार को सरकार ने फैसला लिया कि बिहार संग्रहालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पद का जिम्मा अब मुख्यमंत्री के पास होगा. पहले ये यह पद विकास आयुक्त के पास था. इसके साथ ही संग्रहालय में निदेशक नहीं बल्कि महानिदेशक का पद होगा. चार दिन बाद लोगों को अदाजा हुआ कि बिहार म्यूजियम की नियमावली में बदलाव किस कारण से किया गया था.


हम आपकों बता दें कि अंजनी कुमार सिंह 2018 के 31 मई को बिहार के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए थे. रिटायर होने से पहले सरकार ने उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया था. रिटायरमेंट के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार यानि परामर्शी बना दिया गया. सरकार ने आदेश जारी किया कि अंजनी कुमार सिंह अगले आदेश तक नीतीश कुमार के परामर्शी बने रहेंगे. उन्हें राज्य मंत्री के बराबर वेतन, सुविधा देने का सरकारी आदेश भी लागू है.