ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
10-Apr-2022 08:05 PM
SASARAM : रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र से पुराने लोहे के पुल की चोरी का मास्टर माइंड सिंचाई विभाग का एसडीओ निकला। पुलिस ने मामले में नासरीगंज सिंचाई विभाग के एसडीओ राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में पुलिस ने एक आरजेडी नेता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अबतक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एसडीओ की गिरफ्तारी के बाद विभाग के अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण के बाद मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है पुल के चोरी होने के बाद से आरोपी एसडीओ फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार लिया।
बता दें कि बीते सोमवार को रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना पुल चोरों ने देखते- देखते गायब कर दिया था। 60 फीट लंबे पुल को चोरों ने जेसीबी से उखाड़कर उसके मलबे को ट्रक से ले भागे थे। इस मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसआईटी का गठन करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मास्टरमाइंड एसडीओ समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।