ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar Politics: राजद-कांग्रेस में भिड़ंत ! 'तेजस्वी' के ऐलान की 'कांग्रेस' ने निकाली हवा, कहा- पहले सरकार बनाने की लड़ाई न लड़िए, तब...

15-Dec-2024 04:02 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में देरी है. हालांकि सभी राजनैतिक दल अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. वोटरों को लुभाने को लेकर सबसे पहले तेजस्वी यादव ने पत्ता फेंका है. नेता प्रतिपक्ष ने अगली सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रू देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 'माई बहिन मान योजना' शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाएंगे. तेजस्वी यादव के इस ऐलान से सहयोगी दल भी खुश नहीं है. कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के इस ऐलान का मजाक उड़ाया है. 

पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़ें- अखिलेश 

तेजस्वी यादव की इस घोषणा को खूब प्रसारित किया जा रहा है. राजद की तरफ से अखबारों में विज्ञापन दिया गया है. तेजस्वी यादव इसे भूनाना चाहते हैं. हालांकि सहयोगी दल कांग्रेस ने इस घोषणा की हवा निकाल दी है. बिहार कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से यह सवाल पूछा गया. महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महिलाओं को 2500 रू देने के तेजस्वी यादव की घोषणा पर अखिलेश सिंह ने कहा, '' पच्चीस सौ क्या.. और ज्यादा भी दे सकते हैं, देना चाहिए.  इसमें क्या है, पहले सरकार  तो बने, पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए. ''

कांग्रेस पीछे हटने को तैयार नहीं

जानकार बताते हैं कि, कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव के इस ऐलान से खुश नहीं है. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद-कांग्रेस में शह-मात का खेल जारी है. कांग्रेस के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने भी स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा. कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता  शकील अहमद खान ने भी कहा है कि 2020 में हुए सीट बंटवारे में कांग्रेस को 70 सीटें मिली थी, इस बार उससे आगे पर बात होगी. यानि बिहार कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे राजद के दबाव में नहीं आएँगे.