ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

BIHAR POLITICS: जेडीयू के पोस्टर में PM मोदी के साथ नीतीश की तस्वीर: JDU ने बताया NDA का मतलब

24-Dec-2024 07:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीते दिनों अमित शाह के एक बयान के बाद बिहार में एनडीए के नेतृत्व को लेकर   सवाल उठने लगा था। लेकिन तब एनडीए में शामिल दलों ने इस बात पर सहमति जतायी कि विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। 


अब जेडीयू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्टर जारी कर यह क्लीयर कर दिया है कि 2025 में फिर से नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। जेडीयू ने अपने पोस्टर में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो लगाया है। जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार और नित्यानंद राय की तस्वीर भी लगाई गयी है और यह लिखा गया है कि एकजुट एनडीए बिहार..


NDA का मतलब बताते हुए जेडीयू ने लिखा कि एनडीए मतलब सशक्त भारत.. विकसित बिहार.., एनडीए मतलब विकास की गारंटी, एनडीए मतलब सुरक्षा की गारंटी, एनडीए मतलब मजबूत इरादे, एनडीए मतलब हर व्यक्ति का सम्मान..


दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में यह कहा था कि बिहार में अगला चुनाव किसके चेहरे पर लड़ा जाएगा, इसका फैसला बीजेपी और जेडीयू की बैठक में लिया जाएगा। जिसके बाद अमित शाह के इस बयान को लेकर बिहार की राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एनडीए में बैठकों का दौर चलने लगा। बैठक के बाद एनडीए के नेता सफाई देने लगे कहने लगे की अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश ही एनडीए का चेहरा होंगे और वही बिहार के मुख्यमंत्री भी बनेंगे। 


बता दें कि बिहार में एनडीए के नेतृत्व को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे थे उसे लेकर यह अंदेशा थी कि कही महाराष्ट्र वाली स्थिति बिहार में तो नहीं होगी। क्योंकि महाराष्ट्र में महायुति ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे के चेहरे पर चुनाव लड़ा था लेकिन रिजल्ट आने के बाद बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन अब जेडीयू ने भी साफ कर दिया है कि 2025 में नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम होंगे। बिहार में एडीए एकजुट है।