ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
17-Dec-2024 03:02 PM
By First Bihar
PATNA: जनता दल यूनाईटेड (JDU) के सम्मेलन के बाद मंगलवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गयी। जिसमें पार्टी के बिहारभर के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में यह बैठक पटना में हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। वही मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है।
बिहारभर से आए जेडीयू के तमाम पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की जानकारी दी जा रही है। यह बताया जा रहा है कि पहले चरण की यात्रा किस-किस जिले में और किस-किस दिन होगी। जेडीयू पदाधिकारी को यह भी बताया गया कि पहले पहले यात्रा का नाम 'महिला संवाद' यात्रा था जिसे बदलकर 'प्रगति यात्रा' कर दिया गया है।
बताया गया कि पहले चरण में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के 5 जिलों की यात्रा करेंगे। प्रगति यात्रा की शुरूआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से होगी। 24 दिसंबर को नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण में रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। 26 दिसंबर को नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा होगी। 28 दिसंबर को वैशाली में पहले चरण की यात्रा का अंतिम दिन होगा।