ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar Politics: जंगलराज वालों की मंशा अब नहीं होगी कामयाब, डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे भी बनेगी NDA सरकार

25-Dec-2024 06:31 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा(Deputy CM Vijay Sinha) ने कहा है कि जंगलराज वालों की मंशा कभी कामयाब नहीं होगी. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है, 2025 में भी रहेगी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 2025 का विधानसभा का चुनाव जीतेगा.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार अटल जी के सबसे बड़े चहेते थे. नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन स्थापित करने के लिए भेजा गया था. नीतीश कुमार ने जंगल राज से मुक्ति दिलाने में 2005 से लेकर 2010 में अहम भूमिका निभाई . बीच-बीच में जंगल राज वाले लोग बिहार में अराजकता फैलाने का खेल खेलते रहे, लेकिन एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को जंगल राज से मुक्त कराया . बिहार में अब जंगल राज वालों को दोबारा अवसर नहीं मिलेगा. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे भी एनडीए की सरकार बनेगी.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाया है. हालांकि अब भी मिशन पूरा नहीं हुआ है. बीजेपी का मिशन अधूरा है.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज भी जंगलराज वाले लोग बिहार के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं. आज भी उनके प्रभाव से बिहार ग्रसित है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को दुहराते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा को याद कर बिहार में अपनी सरकार बनानी चाहिये और अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिये.