ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Dec-2024 05:41 PM
By First Bihar
Bihar Politics: 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर कई कार्यक्रम के आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 100 वीं जन्म जयंती, हम सभी शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएंगे। इसके तहत एक वर्ष तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसकी शुरुआत भी 25 दिसंबर से हो रही है।
उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कृति और व्यक्तित्व पर एक प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके अलावा अटल सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती बड़े कवि के रूप मे होती है। वे कवि हृदय थे, इस कारण उनकी जन्म जयंती के मौके पर काव्यांजलि का भी आयोजन किया जा रहा है , जिसमे स्थानीय कवि कविता पाठ करेंगे।
उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।