Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
09-Aug-2022 10:12 AM
PATNA : बिहार में मचे सियासी भूचाल के बीच सत्ताधारी बीजेपी और जेडीयू की आज अहम बैठक हो रही है। इधर, महागठबंधन के सभी दलों आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट की बैठक 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर बुलाई गई है। बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों का राबड़ी आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। राबड़ी आवस पहुंचे माले विधायक महबूब आलम ने कहा है कि बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है उसका भाकपा माले समर्थन करेगी।
दरअसल, NDA के प्रमुख घटक दल बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों के बीच आई तल्खी के बाद बिहार बात गठबंधन की सरकार तक पहुंच चुकी है। किसी भी वक्त नीतीश कुमार बीजेपी को झटका देकर महागठबंधन के साथ सरकार बना सकते हैं। एक तरफ कल रात से ही बीजेपी में बैठकों का दौर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ जेडीयू ने भी अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुला ली है।
इधर, 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में आरजेडी और माले विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आरजेडी और माले के सभी विधायक मौजूद है। वहीं कांग्रेस में भी विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। इन बैठकों के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार की राजनीत में क्या परिवर्तन होते हैं।