ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिगड़ गई है बिहार पुलिस, ASI को टाइम पास के लिए चाहिए लड़की,...

बिगड़ गई है बिहार पुलिस, ASI को टाइम पास के लिए चाहिए लड़की, दलाल से मामला सेट करने का देखें Exclusive Video

31-Aug-2019 05:32 PM

By 7

DESK : बिहार पुलिस के कई कारनामों को आपने देखा होगा. सूबे की खाकी के बारे में आपने कई स्टोरी सुनी होगी लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. दरअसल इनदिनों एक ऑडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक पुलिसकर्मी किसी शख्स से बात कर रहा है. दोनों के बीच हो रहे टेलीफोनिक कॉल के इस ऑडियो से काफी गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है. बताया जा रहा है कि ऑडियो में एक आवाज बिहार पुलिस के ASI का है. सुनिए ASI और दलाल के बीच मोबाइल कॉल रिकार्ड का अंश - https://www.youtube.com/watch?v=P7PxlP-rNjw सोशल मीडिया पर जंगल में लगे आग की तरह तेजी से फ़ैल रहे इस ऑडियो में आशिक मिजाज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर टाइम पास के लिए लड़की की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं किसी को फंसाने के लिए उसे हथियार और चाेरी-छिनतई से बाइक भी चाहिए. यही नहीं, दारोगा जी घूस के बकाए रुपए भी अपने लोगों से वसूलवाते हैं. इस काम में अगर कोई फेल हो जाता है या उनका खास आदमी काम करने में आनाकानी करता है तो दारोगा जी फौरन अपना गियर बदल देते हैं. दारोगा जी की बेशर्मी सुनिए, टाइम पास के लिए लड़की मांगने की बात को स्वीकार करते हुए वे कहते हैं कि मजाक में कहे थे. दारोगा जी को कौन समझाए कि उन्हें अवैध कट्‌टा और गोली उन्हें किस लिए चाहिए. बताया जा रहा है कि ये सारी बातें पुलिसवाले और रसलपुर धुरिया इलाके के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले चंद्रभूषण यादव के बीच हुई है. पूरा मामला मधेपुरा जिले के चौसा थाने के दारोगा गोपींद्र सिंह से जुड़ा है. जहां ऑडियो की पूरी कहानी से यही लगता है कि मामले के तार तत्कालीन थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल से भी जुड़ा हुआ है. खुद एक पीड़िता भी स्वीकार करती है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष उनके घर आते रहते थे. दलालों के जरिये लड़की की व्यवस्था कराने की बात कहते थे. अब पीड़ित ने दारोगा गोपींद्र सिंह के मोबाइल पर बातचीत के रिकॉर्डिंग के साथ आईजी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है. इस ऑडियो को माने तो घूस की राशि उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ तक भी पहुंची. वायरल ऑडियो के मामले को लेकर सहरसा डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने मीडिया को बताया कि उनको फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है. मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.