ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : पुलिस टीम पर शराबियों का हमला, एसआई समेत दो जवान घायल

19-Nov-2022 10:41 AM

By Amit

ROHTAS: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। खबर रोहतास जिले की है, जहां शराबियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दरअसल, पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शराबियों को गिरफ्तार किया था। रोहतास जिले के शाहपुर में  शराबियों के इस हमले से नौहट्टा पुलिस पुरी नतमस्तक बनी रही और शराबियों के बुलंद हौसले ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। शराबियों के पत्थरबाजी से 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

 



घायल जवानों में एक एसआई भी बताए जा रहे हैं। शराबियों ने नौहट्टा पुलिस पर हमला कर पकड़े गए शराबियों को छुड़ा लिया। हालांकि नौहट्टा थानाध्यक्ष सूचना मिलने पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस की अगली करवाई भी जारी है। 




घायलों में एसआई इश्वरी प्रसाद और अमोद झां को प्राथमिक उपचार के बाद रेफ़र किया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद के साथ 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया है। हैरानी की बात तो ये है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद शराबियों द्वारा पुलिस को बार-बार चुनौती दी जा रही है।