बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
04-Nov-2022 02:12 PM
JAMUI: बिहार में अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है इसका उदहारण तो लगभग हर रोज़ सामने आता है लेकिन ताज़ा मामला जमुई का है, जहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए हैं। टीम अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी लेकिन माफियाओं ने जवानों पर निशाना साध दिया।
घटना नगर थाना क्षेत्र के मझुई की है। यहां अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मियों के ऊपर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हैं। फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार देर शाम की है।
आपको बता दें, अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन ये माफिया अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे और लगातार अवैध बालू खनन के मामले भी सामने आ रहे हैं। लेकिन जमुई में जब पुलिस की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो माफियाओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान तीन पुलिस वाले हमले के शिकार हो गए।