ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / 11 अक्टूबर को होगी दारोगा बहाली की परीक्षा, बिहार के 13 जिलों में...

11 अक्टूबर को होगी दारोगा बहाली की परीक्षा, बिहार के 13 जिलों में बनाया गया एग्जाम सेंटर

01-Sep-2020 04:33 PM

PATNA :  बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी कि बीपीएसएससी (BPSSC) की ओर से दारोगा बहाली लिखित परीक्षा के तारीख का एलान कर दिया गया है. कोरोना को लेकर इस परीक्षा को पहले ही दो बार 26 अप्रैल और 23 अगस्त को स्थगित किया गया था. लेकिन अब विभाग ने एग्जाम का डेट निर्धारित कर दिया है. 11 अक्टूबर को दारोगा बहाली की मुख्य परीक्षा लेने का निर्णय किया गया है.


इस परीक्षा में 50 हजार 72 अभ्यार्थियों के शामिल होने का अनुमान है. इस परीक्षा में कुल 2 हजार 64 पदों पर बहाली होनी है. बिहार पुलिस की प्रारंभिक परीक्षा बीते साल 2019 में 22 दिसंबर को हुई थी. इस परीक्षा में कुल 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए थे, जो इस महीने 11 तारीख को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे.


बिहार के 13 जिलों में दारोगा बहाली लिखित परीक्षा को लेकर एग्जाम सेंटर बनाया गया है. जहां 11 अक्टूबर को दारोगा बहाली की मुख्य परीक्षा होगी. आपको बता दें कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को आयोजित की गयी थी. उसमें पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 28 जनवरी 2020 को जारी रिजल्‍ट में 50,072 परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए थे.


बीपीएसएससी के विज्ञापन संख्या 01/2019 के मुताबिक बिहार में दारोगा, सार्जेंट और सहायक कारा अधीक्षक के 2446 पदों के लिए बहाली निकाली थी. बीपीएसएससी ने इसका नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया था कि बिहार पुलिस में दारोगा के 2064 और सार्जेंट (प्रारक्ष अवर निरीक्षक, परिचारी) के 215 पदों को भरा जायेगा. वहीं कारा विभाग के अधीन सहायक जेल अधीक्षक के 167 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सहायक जेल अधीक्षक के 42 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित होंगे.