ब्रेकिंग न्यूज़

Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम

बिहार पुलिस में ट्रांसफर के बाद पोस्टिंग पॉलिसी में भी बदलाव, जानिए मुख्यालय का नया आदेश

बिहार पुलिस में ट्रांसफर के बाद पोस्टिंग पॉलिसी में भी बदलाव, जानिए मुख्यालय का नया आदेश

24-Jun-2022 07:49 AM

PATNA : बिहार पुलिस इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है शायद यही वजह है कि एक के बाद एक पुराने फैसले बदले जा रहे हैं। सिपाही से इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों के तबादले की नीति को रद्द करने के बाद पुलिस मुख्यालय ने एक और पुराना फैसला पलट दिया है। बिहार पुलिस के प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों और अनुदेशकों की तैनाती के लिए बने नियम को निरस्त कर दिया गया। 


डीजीपी एसके सिंघल ने पुलिस आदेश संख्या 316/20 को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया है। अब नए सिरे से इसे बनाया जाएगा। बिहार पुलिस के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षकों और अनुदेशकों की तैनाती को लेकर वर्ष 2020 में तत्कालीन डीजीपी ने पुलिस आदेश संख्या 316/20 जारी किया था। इसे रद्द कर दिया गया है। रद्द करने की वजह राज्य सरकार से सहमति नहीं होना बताया गया है। इसको लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि गृह विभाग के अनुमोदन के बाद यह कदम उठाया गया है।


बिहार पुलिस के आंतरिक स्रोत से प्रशिक्षकों और अनुदेशकों के चयन के लिए समन्वयक प्रभाग की जिम्मेदारी मानव संसाधन विकास और प्रशिक्षण प्रभाग को दी गई थी। प्रभाग को सभी संस्थानों के संबंध में प्रशिक्षक व अनुदेशक का डाटाबेस रखना था।