हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Jan-2022 06:10 PM
PATNA: बिहार में कोरोना के खतरे को देखते हुए एक औऱ भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि कि PET 28 जनवरी से होने वाली थी. इसे स्थगित कर दिया गया है.
सिपाही भर्ती कर रही केंद्रीय चयन पर्षद ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग ने कहा है कि 28 जनवरी से 04 फरवरी 2022 तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है. इसकी नयी तिथि को फिर से निर्धारित कर केंद्रीय चयन पर्षद के वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा.
9 फरवरी से होने वाली परीक्षा होगी
केंद्रीय चयन पर्षद की ओऱ से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 9 फरवरी 2022 से होने वाली परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है. आय़ोग ने कहा है कि 9 फरवरी से पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा यथावत होंगी. यानि उसमें फेरबदल नहीं किया गया है.
गौरतलब है कि बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर बहाली होनी है. पिछले साल मार्च में ही सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा हुई थी. उसका रिजल्ट दिसंबर में जारी किया गया था. अब शारीरिक दक्षता परीक्षा लेकर सिपाही बहाली होनी है.