ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बिहार पुलिस में पहली बार 31 बाल सिपाहियों की होगी बहाली, डीजीपी ने...

बिहार पुलिस में पहली बार 31 बाल सिपाहियों की होगी बहाली, डीजीपी ने जारी किया आदेश

02-Aug-2022 06:59 AM

PATNA: बिहार में अब 31 बाल सिपाहियों की बहाली हवाली है। इसको लेकर विभागीय अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर डीजीपी एसके सिंघल ने आदेश भी जारी कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सिपाही बहाली को लेकर नियम में परिवर्तन किए गए थे। इस बदलाव के बाद बाल सिपाहियों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया। बता दें, इससे पहले कभी भी बाल सिपाहियों की नियुक्ति नहीं हुई है।


पिछले दिनों विभागीय अनुकंपा समिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ड्यूटी रहते हुए मृत पुलिसकर्मियों के नाबालिग आश्रितों को बाल सिपाही के पद पर बहाली को लेकर चर्चा की गई थी। इसमें जिला और इकाईयों से आए 45 प्रस्तावों पर विमर्श किया गया। इनमें 31 प्रस्ताव पर सहमती बनी, जिसके बाद समिति द्वारा इनकी नियुक्ति की अनुशंसा डीजीपी से की गई थी। बता दें, इन आश्रितों में चार लड़कियां भी शामिल हैं। 


फिलहाल, 14 प्रस्तावों को लंबित रखा गया है, जो बाल सिपाही की बहाली से जुड़े हैं। कागजात पूरे नहीं होने या फिर उम्र सीमा न्यूनतम 12 साल से कम होने के कारण इन प्रस्तावों को लंबित रखा गया है।