श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
26-Apr-2020 07:25 AM
PATNA : कोरोना संकट के बीच तमाम तरह की गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं। बिहार में बड़े पैमाने पर होने वाली सिपाही बहाली का मामला भी फंस गया है। सिपाही बहाली के रिटेन टेस्ट का रिजल्ट अभी नहीं आया है और लॉकडाउन में फिजिकल टेस्ट का मामला भी आगे खिंचता दिख रहा है।
लॉक डाउन तीन मई से आगे नहीं बढ़ता है तो भी अगले महीने फिजिकल टेस्ट शुरू कर पाना संभव नहीं लग रहा है। चयन पर्षद लॉकडाउन के खत्म होने के बाद ही रिजल्ट जारी करने और फिजिकल टेस्ट आयोजित करने पर कोई निर्णय लेगा। सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा में करीब 11 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दो चरणों में हुई इस रिटेन टेस्ट का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। पर्षद के मुताबिक लॉकडाउन के चलते कॉपियों की जांच बीच में ही रोकनी पड़ी है। लॉक डाउन के खत्म होने और हालात सामन्य होने के बाद ही यह काम शुरू हो पाएगा। लिहाजा रिटेन टेस्ट का रिजल्ट आने में अभी और वक्त लगेगा।
बता दें कि बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पहले रिटेन टेस्ट हुआ था। इसके आधार पर फिजिकल टेस्ट के लिए पद के मुकाबले पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन होगा। फिजिकल टेस्ट में पास अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में भाग लेना होगा। चयन पर्षद ने गर्दनीबाग स्थित स्टेडियम की बुकिंग 15 अप्रैल से की गई थी। पर लॉक डाउन के चलते इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया। पर 15 मई से भी यह संभव नहीं लग रहा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...