बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल
23-Mar-2020 08:41 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 1248 कैंडिडेट्स को ज्वाइनिंग कराने का निर्देश जारी किया गया है. जनवरी महीने में कुल 1308 कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी. मेघा सूची में सफल उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 513, पिछड़ा वर्ग के 762, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 24 और अनुसूचित जाती के 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. 29 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर लिस्ट प्रकाशित की गई थी. जिसमें 60 अभ्यर्थियों को अयोग्य पाया गया था.
केंद्रीय चयन पर्षद ने बचे हुए 1248 अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग की लिस्ट जारी करते हुए 5 फ़रवरी से 5 मार्च के बीच योगदान देने को कहा था. जिसके बाद ये अभ्यर्थी योगदान नहीं दे सके. आयोग ने इन अभ्यर्थियों को आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है. इन अभ्यर्थियों को किसी भी हालत में 30 अप्रैल तक ज्वाइनिंग करने का आखिरी मौका दिया गया है. बता दें बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2009 की नियुक्ति प्रक्रिया में कतिपय संशोधन करते हुए 1308 कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट फिर से जारी की गई थी. मेघा सूची में सफल उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 513, पिछड़ा वर्ग के 762, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 24 और अनुसूचित जाती के 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. जिसमें 60 अभ्यर्थियों को अयोग्य पाया गया था.
यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
