Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
31-Aug-2021 07:20 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस लाइन स्थित बैरेक के पीछे घने जंगल में नरकंकाल मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन परिसर की है। घटनास्थल से पुलिस ने नरकंकाल के अलग-अलग अंगों के हिस्से और खून से सनी टी-शर्ट बरामद किया है। जिसे जांच के लिए पुलिस ने एक बॉक्स में सुरक्षित रखा है। पुलिस लाइन परिसर से नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
पुलिस यह आशंका जता रही है कि दूसरे जगह पर हत्या कर शव को छिपाने के मकसद से झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया है। पुलिस लाइन परिसर से नरकंकाल के मिलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सवाल उठता है कि बैरेक में रह रहे सैकड़ों सिपाहियों और अधिकारियों के बावजूद अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे। जो यहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है।
फिलहाल पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौके से बरामद हड्डी एवं कपड़े को सुरक्षित रखते हुए पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है। वही एसपी अवकाश कुमार ने बताया है कि पुलिस लाइन के पीछे घने जंगल में नरकंकाल मिलने की सूचना मिली थी। फिलहाल नरकंकाल को सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।