बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
27-Feb-2022 01:32 PM
MADHUBANI : मधुबनी में शराब की तस्करी से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है। घटना मधवापुर थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी गांव का है। यहां नेपाल से शराब लेकर आ रहा युवक पुलिस को देख जान बचाने के लिए तालाब में कूद गया। भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम तालाब को चारों तरफ से घेर लिया। तस्कर हाथ जोड़कर पुलिस से उसे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। इस बीच लोगों की भारी भीड़ तालाब के पास जमा हो गई। उत्पाद विभाग की टीम उसे भरोसा दिलाया कि उसे कुछ नहीं होगा, तब जाकर युवक तालाब से बाहर निकला। तालाब से बाहर निकले ही उत्पाद विभाग के टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को उत्पाद पुलिस की टीम ब्रह्मपुरी गांव पहुंची थी। इसी दौरान एक तस्कर बाइक पर शराब लादकर नेपाल से भारत मे प्रवेश कर रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी, वह बाइक को छोड़कर तालाब में कूद गया। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने तालाब को चारों तरफ से घेर लिया। तस्कर खुद को बचाने के लिए तालाब के बीच जाकर पुलिस को हाथ जोड़कर छोड़ने की विनती करने लगा। बाद में पुलिस ने तस्कर को किसी तरह तालाब से निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी रामसागर यादव का पुत्र शंभू कुमार के रूप में हुई है। तस्कर के पास से 50 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया गया। पूरे मामले पर सब इंस्पेक्टर बबलू कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरी के रास्ते नेपाल से शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई की गई है। शराब और बाइक को जब्त करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया।
बताते चलें कि बिहार सरकार शराब को लेकर इन दिनों काफी सख्त हो गई है। सरकार की सख्ती के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए ड्रोन से लेकर हेलीकॉप्टर तक से मदद ली जा रही है।