बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
08-Oct-2023 01:21 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां पुलिस के जवान संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर गए और सड़क हादसे में मृत शख्स के शव को अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसे पुल से नीचे नहर में फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने जो दलील दी है उसके ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल, मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस के तीन जवान सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स के शव को अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसे घसीट कर पुल से नीचे नहर में फेंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इंसानियत को शर्मशार करने वाला वीडियो आया सामने
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 8, 2023
सड़क हादसे में मृत शख्स के शव को पुलिस ने नहर में फेंका
फकूली ओपी के ढ़ोढ़ो नहर पुल की घटना
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल@bihar_police @MuzaffarpurPol3 @officecmbihar @TejashwiOffice @Jduonline @RJDforIndia @BJP4Bihar… pic.twitter.com/YMalgKvcV1
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फकूली ओपी क्षेत्र के ढोढी नहर पुल का बताया जा रहा है। मुजफ्फरपुर पुलिस की मानवता शर्मनाक करतूत सामने आने के बाद जिले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। शव को नहर में फेंकने के कारण मृतक की पहचान तक नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने जो दलील दी है, उसपर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय की तरफ से जारी किए गए जानकारी में कहा गया है कि 8 अक्टूबर को फकुली ओपी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसके सुरक्षित हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दलील दी है कि हादसे के बाद शव के बुरी तरह से चिपके हुए हिस्से, कपड़े आदि को पास के नहर में प्रवाहित किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है और सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने दलील दी कि हादसे के बाद शव के बुरी तरह से चिपके हुए हिस्से, कपड़े आदि को पास के नहर में प्रवाहित किया गया। पुलिस की इस दलील पर सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस को किसी के शव के हिस्से को बिना उसके परिजनों की अनुमति के प्रवाहित करने का अधिकार है? शव के सभी हिस्सों को सुरक्षित कर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के बजाए पुलिस कुछ हिस्सों को नहर में प्रवाहित कर देती है, यह किस कानून का हिस्सा है? पुलिस की संवेदनहीनता की तस्वीरें सामने आने के बाद ऐसे बहुत से सवाल उठ रहे हैं जिसका जवाब मुजफ्फरपुर पुलिस को देने की जरुरत है।