ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / बिहार पुलिस की गाड़ी बीमार हो गई है ! धक्का लगाने के लिए...

बिहार पुलिस की गाड़ी बीमार हो गई है ! धक्का लगाने के लिए ड्यूटी करते हैं वर्दीवाले, देखें एक्सक्लूसिव Video

02-Mar-2020 04:16 PM

BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सुबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी पटना से लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. लेकिन इसके अलावा बिहार में पुलिसवाले सुर्ख़ियों में हमेशा छाए रहते हैं. जी हां, कभी शराब के मामले में, तो कभी नए-नए कारनामों को लेकर ख़बरों में रहते हैं.


ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है. जहां पुलसीवालों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस अफसर और सिपाही अपनी सरकारी गाड़ी को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भागलपुर नवगछिया पुलिस का है. इस वीडियो में पुलिसवाले खटारा जीप को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वर्दीवालों की गाड़ी बीमार पड़ गई है और उसे इलाज की जरूरत है. 


वीडियो में पुलिसवाले जिस गाड़ी को धक्का लगा रहे हैं. वह पूरी तरीके से जर्जर स्थिति में दिखाई दे रही है. ऐसा लग रहा है कि खटारा गाड़ी को चालू करने के लिए पुलिसवालों रोज-रोज पसीने बहाते हैं. क्योंकि गाड़ी में इतनी जंग लगी हुई है कि उसकी बॉडी जर्जर हो गई है. बिहार पुलिस के कारनामे सामने आते रहते हैं. कभी पुलिस की रायफल से गोली नहीं चलती है तो कभी पुलिस की गाड़ी ही नहीं चलती है.