Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
27-Sep-2019 03:06 PM
PATNA: बिहार पुलिस की बहाली में एक बार फिर नालंदा कनेक्शन सामने आया है. पुलिस ने शार्टहैंड के 173 ASI की बहाली की है, इसमें से 58 सिर्फ एक जिले नालंदा के हैं. दिलचस्प बात ये है कि बिहार की राजधानी पटना जिसकी आबादी नालंदा से दोगुनी से भी ज्यादा है और जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले तमाम संस्थान मौजूद हैं वहां से सिर्फ 43 छात्र चुने गये हैं. इससे पहले सिपाही और दरोगा की बहाली में भी नालंदा के अभ्यर्थियों के चयन पर कई दफे आरोप लग चुके हैं.
शार्टहैंड ASI की बहाली में नालंदा का बोलबाला
बिहार पुलिस में शार्टहैंड के ASI की नियुक्ति के लिए पुलिस अवर सेवा आयोग ने 173 कैंडिडेट्स का चयन किया है. चुने गये अभ्यर्थियों की सूची ये बता रही है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सबसे ज्यादा मेधावी छात्र पाये गये. चुने गये कुल 173 कैंडिडेट में से 58 सिर्फ नालंदा के हैं. मजेदार बात ये है कि पटना से सिर्फ 43 कैंडिडेट चुने गये हैं. हम आपको बता दें कि पटना की आबादी नालंदा की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है. पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले तमाम संस्थान भी मौजूद हैं. फिर भी बाजी नालंदा के कैंडिडेट मार ले जा रहे हैं.
आशु ASI की बहाली में कई प्रमुख जिलों के एक भी कैंडिडेट नहीं
आशु ASI की नियुक्ति में कई और मजेदार तथ्य हैं. सूबे के तीसरे सबसे बड़े जिले मुजफ्फरपुर से कोई उम्मीदवार चुना ही नहीं गया. जबकि नालंदा के ठीक बगल में अवस्थित राज्य के सबसे छोटे जिले शेखपुरा से 7 उम्मीदवार चुने लिये गये. सूबे के 38 जिलों से 10 जिलों का एक भी अभ्यर्थी बिहार पुलिस के आशु ASI की परीक्षा पास नहीं कर सका.
पुलिस बहाली में नालंदा कनेक्शन पर लगातार उठे हैं सवाल
दरअसल पिछले डेढ दशक में बिहार पुलिस में हो रही नियुक्ति में नालंदा कनेक्शन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. बिहार विधान परिषद में कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने कई दफे आरोप लगाया है कि सिपाही बहाली से लेकर दरोगा बहाली में ज्यादातर नालंदा के उम्मीदवारों की बहाली की जा रही है. सरकार की ओर से मंत्री नीरज कुमार ने जवाब दिया था लेकिन उसमें भी ये तथ्य सामने आया था कि दूसरे तमाम जिलों की तुलना में नालंदा के उम्मीदवारों को पुलिस की बहाली में ज्यादा जगह मिली.