BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
30-Jan-2023 11:58 AM
By First Bihar
SAMASTIPUR: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए डॉक्टर को पुलिस ने उनके रुपये वापस दिलवाए साथ ही ऑनलाइन ठगी करने वाले 4 आरोपियों गिरफ्तार किया है. जानकरी के अनुसार होमियोपैथी के डॉक्टर चंद्रभूषण सिंह ने पुलिस ने उनके पैसे वापस दिलवाए है. 48 घंटे के अंदर एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर साइबर सेल ने डॉक्टर से ठगी की गई रकम उन्हें वापस दिलवाई.
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इसका चर्चा हो रहा है. डॉक्टर चन्द्रभूषण सिंह के अनुसार, साइबर ठगों ने उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज भेजा था. डॉक्टर ने जैसे ही उस मैसेज को खोला तो उनके अकाउंट से 8 लाख 29 हजार रुपये उड़ गए. रुपये कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए. इस के बाद डॉक्टर ने शनिवार को मथुरापुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. बिना देरी के पुलिस ने भी इस पर तुरंत एक्शन लिया और 48 घंटे के अंदर डॉक्टर की सारी रकम उन्हें वापस करवा दी. पीड़ित डॉक्टर ने पैसे मिलते ही पुलिस को आभार जताया है.
बता दे पुलिस ने पहले पहले जगदलपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जानकारी के अनुसार पहले आरोपियों ने चेक बुक इश्यू करवाने के नाम पर SBI कस्टमर केयर से बोल रहा हूं कहकर एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर ठगी की थी.