ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? काम की खब़र: आपको भी बदलवाना है अपने आधार में DOB, तो जरुर देखे यह खब़र; बदल गए नियम Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण इस सप्ताह शुरू, न्यूनतम शुल्क से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगाम Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान

बिहार पुलिस के सिपाही ने पास की Bpsc की परीक्षा, अब कॉन्स्टेबल से बनेगा अधिकारी

बिहार पुलिस के सिपाही ने पास की Bpsc की परीक्षा, अब कॉन्स्टेबल से बनेगा अधिकारी

04-Aug-2022 04:30 PM

PATNA : जिंदगी में कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन जब कोई इंसान मुश्किलों का डटकर मुकाबला करता है तो रास्ते आसान हो जाते हैं। बीपीएससी की 66वीं परीक्षा में सफल हुए पटना के मोहन कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल मोहन कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वह कर दिखाया जो अच्छे-अच्छे लोग नहीं कर पाते हैं। बीपीएससी में 397वां रैक लाकर मोहन ने साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो मंजिलें आसान हो जाती हैं।


राजधानी पटना से सटे बिहटा के रहने वाले मोहन कुमार का चयन साल 2015 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ था। नौकरी में आने के बावजूद मोहन लगातार पढ़ाई करते रहे और ड्यूटी के बाद बचे समय में अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार तैयारी करते रहे। अपनी सच्ची लगन के बदौलत मोहन ने 66वीं बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। मोहन के बड़े भाई भी पटना में ही बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं।


बीपीएससी में चयनित मोहन कुमार बताया कि बीपीएससी क्वालीफाई करना उनका लक्ष्य था। पिछले चार साल से मोहन लगातार पढ़ाई करते रहे और अंत में उन्हें सफलता हासिल हुई। मोहन कहते हैं कि अगर ईमानदारी से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। मोहन ने अपनी सफलता श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई और अधिकारियों को दिया है।