ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-May-2023 08:25 PM
By RANJAN
SASARAM: बिहार पुलिस का फिर एक नया कारनामा सामने आया है। इस कारनामे को जानेंगे तो आप भी सकते में पड़ जाएंगे। दरअसल ढाई साल पहले जिस व्यक्ति की मौत हो गयी थी उसे सासाराम नगर थाना पुलिस ने जिंदा बता दिया। यही नहीं वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मृतक के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2019 को 17 लोगों के खिलाफ नगर थाना में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ 31 दिसंबर 2022 को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीजेएम कोर्ट ने केस को ट्रायल के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भेजा। तब बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि एक आरोपी सुदामा महतो की 30 जुलाई 2020 को मौत हो गयी है।
जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष से कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी। 2 अप्रैल 2023 को पुलिस ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि सुदामा महतो की मौत हो गई है। जिसके बाद कोर्ट ने पूछा कि जब आरोपित की मौत हो गयी तब किस परिस्थिति में ढाई साल बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई। कोर्ट ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को इस पूरे मामले की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।