ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
16-Jun-2023 09:43 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास के बिक्रमगंज से है, जहां पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात सिंकू पटेल उर्फ विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। जिले रो विभिन्न थानों में सिंकू पटेल के खिलाफ 9 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस सिंकू की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।
बिक्रमगंज एसडीपीओ शशिभूषण सिंह ने बताया कि लूटपाट, डकैती, रंगदारी सहित 9 से अधिक मामले रोहतास जिला में सिंकू पटेल पर दर्ज हैं। ज्यादातर मामला काराकाट थाना क्षेत्र में है। पुलिस को सूचना मिली कि सिंकू अपने वार्ड नंबर- 13 स्थित घर पर आया हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की तथा रिंकू पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इसकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी दीपक कुमार को संझौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 17 से पकड़ा है। इन लोगों पर लूटपाट, रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि रोहतास के 10 मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में शामिल सिंकू पटेल की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अब तक 10 में से 4 मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिक्रमगंज तथा संझौली थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।